"One who dares to teach must never cease to learn."
Web Page maintained by: Ajay Guleria, TGT(NM)
Higher Education Updates..
DDHE Mandi Updates..
Wednesday, May 20, 2015
Wednesday, February 11, 2015
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2014-15
आज दिनांक 11.02.2015 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा), जिला मण्डी, श्री सुशील पुंडीर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा), जिला मण्डी, श्री सुशील पुंडीर ने छात्राओं को अपनी शिक्षा के प्रति गंभीर होने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सफल रही छात्राओं से अपने जीवन में प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर की शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक क्षेत्रों व खेलकूद गतिविधियों में अर्जित विभिन्न शानदार उपलब्धियों का पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर विभिन्न शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहीं छात्राओं को पारितोषिक वितरित कर प्रोत्साहित किया।
शैक्षणिक क्षेत्र में कक्षा 6 में दिव्या प्रथम, स्वाति द्वितीय, तन्वी तृतीय, कक्षा 7 में शिवानी ठाकुर प्रथम, शिवानी ठाकुर द्वितीय, सोनाली तृतीय, कक्षा 8 में शिवालिका प्रथम, पल्लवी द्वितीय, नेहा ठाकुर तृतीय, कक्षा 9वीं अ में नेहा कुमारी, प्रथम, शालिनी द्वितीय, आरती, तृतीय कक्षा 9वीं ब में हिमानी ठाकुर प्रथम, प्रिया द्वितीय, सपना तृतीय, कक्षा 10वीं अ में रेखा प्रथम, शिवानी द्वितीय, दिक्षा बरवाल तृतीय, कक्षा 10वीं ब में मीनाक्षी प्रथम, पूनम राणा द्वितीय, अंजलि ठाकुर तृतीय, जमा 1 कला संकाय में सोनिया प्रथम, अनु देवी द्वितीय, रजनी व मोनिका तृतीय, जमा 1 वाणिज्य संकाय में भावना राणा प्रथम, ममता देवी द्वितीय, ज्योति व प्रिया तृतीय, जमा 1 विज्ञान संकाय में अंकिता ठाकुर प्रथम, पायल द्वितीय, अमृता तृतीय, जमा 2 कला संकाय में नेहा राणा प्रथम, प्रियंका द्वितीय, कला देवी तृतीय, जमा 2 वाणिज्य संकाय में अनामिका देवी प्रथम, काजल ठाकुर द्वितीय, शालू तृतीय, जमा 2 विज्ञान संकाय में सोनिया प्रथम, नवनीता कुमारी द्वितीय, अनिता देवी तृतीय ने पुरस्कार प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त सत्र के दौरान कक्षा वार पाठशाला में अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
खेलकूद गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर हिमानी, ममता, सोनिया ठाकुर जमा 2 व कृष्णा जमा 1 तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर मनीषा, समीक्षा 9वीं, सुनिता, अंजलि, कल्पना 10वीं, अल्का, जमा 1, शीनू, लता देवी जमा 2 को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जोनल व जिला स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
अन्य गतिविधियों में एन.एस.एस. की स्वंयसेवी अमिता, किरण, सुष्मिता व रक्षा जमा 2 तथा एन.सी.सी. कैडेट्स शिवानी व श्वेता को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों, पाठशाला के विभिन्न सेवानिवृत प्रधानाचार्याें, शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Sunday, January 25, 2015
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2015: सहज पंजीकरण, सहज संशोधन......
आज दिनांक 25.01.2015 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सदनवार विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा इस बार के राष्ट्रीय मतदाता दिवस के थीम ’सहज पंजीकरण, सहज संशोधन’ पर अपने विचार प्रकट किए। पाठशाला की छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण में मतदान के महत्व के मद्देनजर भविष्य में संजीदगी से मतदान करने की शपथ ली।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को 18 वर्ष की निर्धारित आयु में स्वंय को मतदाता सूची में आवश्यक रूप से पंजीकृत करवाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

Wednesday, January 21, 2015
राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर वापिस पहुंची सोनिया ठाकुर का पाठशाला में भव्य स्वागत
झांसी (उ.प्र.) में आयोजित 49वीं राष्ट्रीय क्राॅस कंट्री प्रतिस्पर्धा में हिमाचल प्रदेश की टीम के सदस्य के रूप में रा. व. मा. पाठशाला (कन्या), जोगिन्दर नगर की छात्रा सोनिया ठाकुर ने क्षेत्र के इतिहास में पहली बार रजत पदक जीत कर विद्यालय, जोगिन्दर नगर क्षेत्र एवं हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर वापिस पहुंची सोनिया ठाकुर का पाठशाला में भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने सोनिया ठाकुर को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हुए इस सफलता का श्रेय छात्रा की अथक मेहनत तथा शारीरिक शिक्षक श्री संतोष कुमार के लंबे अनुभव व कठिन परिश्रम को दिया।
Monday, December 29, 2014
Friday, November 21, 2014
एन.सी.सी. दिवस 2014
आज दिनांक 21-11-2014 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्द्र नगर में राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस (एन.सी.सी. दिवस) मनाया गया। इस अवसर पर एन.सी.सी. अधिकारी श्रीमती मीरा ठाकुर ने छात्राओं को एन.सी.सी. के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कैडेट्स ने एन.सी.सी. की शपथ लेने के साथ-साथ शानदार ड्रिल का प्रदर्शन किया व पाठशाला परिसर की साफ-सफाई भी की।
Subscribe to:
Posts (Atom)