"One who dares to teach must never cease to learn."

Web Page maintained by: Ajay Guleria, TGT(NM)
***************************************************************** ........ Annual Prize Distribution Function ........ *****************************************************************

Higher Education Updates..

DDHE Mandi Updates..

Showing posts with label Photo Gallery. Show all posts
Showing posts with label Photo Gallery. Show all posts

Saturday, November 7, 2015

राज्य स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में कृष्णा बैस्ट एथलीट......

        दिनांक 03.11.2015 से 05.11.2015 तक धर्मशाला में आयोजित 58 वीं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या), जोगिन्द्र नगर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला मण्डी के लिए ट्राफी हासिल कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पाठशाला की कृष्णा ने 200 मी. व 400 मी. में प्रथम, समीक्षा ने 800 मी. में प्रथम, 200 मी. में पल्लवी शर्मा ने तृतीय, 1500 मी. में निशा ने द्वितीय व समीक्षा ने तृतीय, 3000 मी. में निशा ने द्वितीय, लंबी कूद में पल्लवी शर्मा ने द्वितीय तथा चक्का फैंक में अल्का ने प्रथम स्थान हासिल किया। 4 गुणा 100 मी. रिले में कृष्णा, पल्लवी व समीक्षा विजयी टीम का हिस्सा बनीं। प्रतियोगिता में पाठशाला की छात्रा कृष्णा को बैस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
       प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की अथक मेहनत व डी.पी.ई. श्री संतोष कुमार को दिया।

Wednesday, October 15, 2014

Sub Division Level Children Science Congress being inaugurated by Chief Guest Sh. Nagender Thakur, Principal

           आज दिनांक 15-10-2014 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नागेन्द्र ठाकुर, प्रधानाचार्य के कर कमलों द्वारा किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस बाल विज्ञान मेले में जोगिन्द्रनगर उपमंडल की विभिन्न राजकीय एवं प्राइवेट पाठशालाएं प्रश्नोतरी, विज्ञान माॅडल प्रदर्शनी एवं एक्टिविटी काॅरनर इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगी। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने राष्ट्र विकास में विज्ञान के महत्व को देखते हुए छात्रों को अपनी वैज्ञानिक अभिरूचि को बढ़ाने का संदेश दिया।

Thursday, October 2, 2014

स्वच्छ भारत; स्वच्छ विद्यालय अभियान का शुभारंभ.....

        आज दिनांक 02-10-2014 को राष्ट्र-पिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार भारत वर्ष को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत; स्वच्छ विद्यालय अभियान के अन्तर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर के कर कमलों द्वारा किया गया। अभियान की शुरूआत स्वच्छता/स्वास्थ्य रक्षा शपथ लेकर की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने छात्राओं को राष्ट्र-पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने की सलाह देते हुए जीवन तथा राष्ट्र निर्माण में स्वच्छता के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
छात्राओं ने स्वच्छता/स्वास्थ्य रक्षा शपथ लेने के उपरांत समस्त अध्यापक वर्ग के मार्गदर्शन में संपूर्ण पाठशाला परिसर की सफाई की।


स्वच्छ भारत; स्वच्छ विद्यालय अभियान की झलकियाॅं.....