"One who dares to teach must never cease to learn."

Web Page maintained by: Ajay Guleria, TGT(NM)
***************************************************************** ........ Annual Prize Distribution Function ........ *****************************************************************

Higher Education Updates..

DDHE Mandi Updates..

Friday, April 29, 2016

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान......

        आज दिनांक 28.04.2016 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत सदनवार विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हर्बल गार्डन, जोगिन्दर नगर के प्रभारी डाॅ उज्जवल दीप शर्मा ने बतौर मुख्य-अतिथि शिरकत करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर अपने बहुमूल्य विचारों से छात्राओं को अवगत करवाया। 

      मुख्य-अतिथि डाॅ उज्जवल दीप शर्मा व प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।








NEAC

Friday, February 12, 2016

वार्षिक पारितोषिक वितरण 2015-16

      आज दिनांक 12.02.2016 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में डाॅ. एन. एस. चंदेल, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, जोगिन्द्र नगर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

अपने संबोधन में मुख्य डाॅ. एन. एस. चंदेल, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, जोगिन्द्र नगर ने छात्राओं को अपनी शिक्षा के प्रति गंभीर होने तथा आधुनिक भारत में नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर की शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक क्षेत्रों व खेलकूद गतिविधियों में अर्जित विभिन्न शानदार उपलब्धियों का पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर विभिन्न शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहीं छात्राओं को पारितोषिक वितरित कर प्रोत्साहित किया। 

शैक्षणिक क्षेत्र में कक्षा 6 में बिंदिया प्रथम, दीक्षा मितल द्वितीय, सोफिया तृतीय, कक्षा 7 में ज्योति प्रथम, दिव्या द्वितीय, तन्वी तृतीय, कक्षा 8 में शिवानी प्रथम, शिवानी द्वितीय, सोनाली तृतीय, कक्षा 9वीं अ में रवीना प्रथम, आरती द्वितीय, मोनिका तृतीय कक्षा 9वीं ब में मनीषा प्रथम, राखी द्वितीय, पल्लवी तृतीय, कक्षा 10वीं अ में आरती प्रथम, नेहा द्वितीय, शालिनी तृतीय, कक्षा 10वीं ब में हिमानी ठाकुर प्रथम, प्रिया द्वितीय, सपना तृतीय, जमा 1 कला संकाय में अंजलि ठाकुर प्रथम, कृतिका ठाकुर द्वितीय व काजल तृतीय, जमा 1 वाणिज्य संकाय में दीक्षा बरवाल प्रथम, मनीषा द्वितीय, मेहा तृतीय, जमा 1 विज्ञान संकाय में अर्पिता प्रथम, कनिका द्वितीय, मृणालिनी तृतीय, जमा 2 कला संकाय में सोनिया प्रथम, अनु द्वितीय, अनिता तृतीय, जमा 2 वाणिज्य संकाय में ज्योति प्रथम, ममता द्वितीय, प्रिया मंडयाल तृतीय, जमा 2 विज्ञान संकाय में अंकिता ठाकुर प्रथम, ज्योति चैधरी व शिवानी द्वितीय, निकिता तृतीय ने पुरस्कार प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त सत्र के दौरान कक्षा वार पाठशाला में अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

खेलकूद गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर कृष्णा जमा 2, निशा जमा 2 तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर मनीषा, वेनु भारती, नेहा, तमन्ना, अल्का, पल्लवी, समीक्षा, अंजलि व कल्पना को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जोनल व जिला स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों, पाठशाला के विभिन्न सेवानिवृत प्रधानाचार्याें, शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिनमें श्री नेक राम शास्त्री, श्री बंसी लाल धरवाल, सेवानिवृत सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा, सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र मरवाह व श्री रूप चंद गुलेरिया, श्री रोशन लाल शर्मा, सलाहकार एस.एम.सी, श्री शंभू राम जसवाल, सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक, प्रधानाचार्य श्री प्रकाश चंद राठौर, श्री सुनील ठाकुर, श्री सुरेश कुमार, श्री बृज लाल बरवाल, श्री रंजीत सिंह, श्री गोपाल शर्मा, श्री धर्मवीर, कालेज प्रवक्ता व सुभाष राणा, सदस्य, केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड शामिल हैं।








Monday, January 25, 2016

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2016: ’सम्मिलित एवं गुणात्मक सहभागिता’

आज दिनांक 25.01.2016 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्दर नगर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सदनवार विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा इस बार के राष्ट्रीय मतदाता दिवस के थीम ’सम्मिलित एवं गुणात्मक सहभागिता’ पर अपने विचार प्रकट किए। पाठशाला की छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण में मतदान के महत्व के मद्देनजर भविष्य में गंभीरता से मतदान करने की शपथ भी ली।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को 18 वर्ष की निर्धारित आयु में स्वंय को मतदाता सूची में आवश्यक रूप से पंजीकृत करवाने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय रही प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।




Saturday, November 7, 2015

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन......

          दिनांक 08-11-2015 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जोगिन्द्र नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन मुख्य-अतिथि श्री प्रकाश चन्द राठौर, प्रधानाचार्य, रा.व.मा.पा. गुम्मा के कर कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर अपने संदेश में मुख्य-अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना  के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को राष्ट्र सेवा हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना को संजीदगी से अपनाने के लिए प्रेरित किया व विज्ञान संकाय की छात्राओं को भी इस योजना में भाग लेने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने मुख्य-अतिथि का धन्यावाद करते हुए उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

       शिविर के दौरान रोजाना प्रातः 5 बजे राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती वंदना ठाकुर के नेतृत्व में छात्राओं ने जोगिन्द्र नगर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई तथा 2 दिन प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ अभियान पर छात्राओं की रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया। रोजाना योगाभ्यास, पाठशाला परिसर की सफाई, भजन कीर्तन, परेड के अतिरिक्त गोद लिए गए गांव बुरली आरठी में नहर, बावड़ी एवं रास्तों की सफाई भी की गई।







राज्य स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में कृष्णा बैस्ट एथलीट......

        दिनांक 03.11.2015 से 05.11.2015 तक धर्मशाला में आयोजित 58 वीं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्र एवं छात्राओं की राज्य स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या), जोगिन्द्र नगर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला मण्डी के लिए ट्राफी हासिल कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पाठशाला की कृष्णा ने 200 मी. व 400 मी. में प्रथम, समीक्षा ने 800 मी. में प्रथम, 200 मी. में पल्लवी शर्मा ने तृतीय, 1500 मी. में निशा ने द्वितीय व समीक्षा ने तृतीय, 3000 मी. में निशा ने द्वितीय, लंबी कूद में पल्लवी शर्मा ने द्वितीय तथा चक्का फैंक में अल्का ने प्रथम स्थान हासिल किया। 4 गुणा 100 मी. रिले में कृष्णा, पल्लवी व समीक्षा विजयी टीम का हिस्सा बनीं। प्रतियोगिता में पाठशाला की छात्रा कृष्णा को बैस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
       प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की अथक मेहनत व डी.पी.ई. श्री संतोष कुमार को दिया।

Monday, October 12, 2015

मुक्केबाजी में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन......

    19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, करसोग में दिनांक 06.10.2015 से 08.10.2015 तक हुआ जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या), जोगिन्द्र नगर की छात्राओं ने मुक्केबाजी में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुक्केबाजी स्पर्धा में पाठशाला की छात्रा अंजलि ने रजत पदक व कल्पना ने कांस्य पदक हासिल कर पाठशाला व समूचे जोगिन्दर नगर का नाम रोशन किया।

    प्रधानाचार्य श्री नागेन्द्र ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होने इस सफलता का श्रेय छात्राओं व डी.पी.ई. श्री संतोष कुमार को दिया।

Friday, September 4, 2015

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सन्देश सुनती पाठशाला की छात्राएं....

आज दिनांक 04.09.2015 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को पाठशाला की छात्राओं ने ध्यानपूर्वक सुना। छात्राओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए संदेश को प्रार्थना सभा प्रांगण में रेडियो तथा लाॅउड स्पीकर के माध्यम से सुनाने का प्रंबध किया गया। प्रधानमंत्री के इस संदेश के विडियो को भविष्य में जल्दी ही छात्राओं को छोटे-छोटे समूहों में यू-ट्यूब के माध्यम से भी दिखाया जाएगा ताकि वे भली भांति इस संदेश को ग्रहण कर सकें।